Site icon Lahar Chakra

NDA Meeting: सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और लोजपा (आर) के प्रमुख चिराग पासवान ने की चर्चा

New Delhi.भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और लोजपा (आर) के प्रमुख चिराग पासवान के बीच गुरुवार को नयी दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान सीट शेयरिंग व एनडीए गठबंधन के साथ मिल कर चुनाव लड़ने पर विचार-विमर्श किया गया. इससे पहले बुधवार को लोजपा (आर) के दो सांसदों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा से नयी दिल्ली में मुलाकात की थी.

Exit mobile version