Site icon Lahar Chakra

NEET UG Paper Leak Cases: सीबीआइ ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में पांचवां आरोपपत्र किया दायर, अब तक 45 आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर

Ranchi. सीबीआइ ने शुक्रवार को पटना में विशेष न्यायाधीश की अदालत में पांच आरोपियों के विरुद्ध नीट यूजी पेपर लीक मामले में पांचवां आरोपपत्र दायर किया है. आरोपपत्र, आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दायर किया गया है, जिसमें 120-बी(आपराधिक षड्यंत्र), 109 (उकसाना), 409 (आपराधिक न्यास भंग), 420 (धोखाधड़ी), 380 (चोरी), 201 (साक्ष्यों को गायब करना) और 411 (बेइमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के विभिन्न धाराएं शामिल हैं.

जिन पांच आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया गया उनमें झारखंड के धनबाद के अमित कुमार सिंह, बोकारो के सुदीप कुमार और युवराज कुमार, नालंदा के अभिमन्यु पटेल और पटना के अमित कुमार के नाम हैं. आरोप पत्र में इन सबके विरुद्ध सीबीआइ ने पर्याप्त साक्ष्य होने की बात कही है. साथ ही अब तक इस मामले में कुल 45 आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया गया है और वे सभी अब भी जेल में हैं.

सीबीआइ ने इससे पहले एक अगस्त, 19 सितंबर, पांच अक्टूबर और सात नवंबर को 40 अन्य आरोपियों के विरुद्ध चार आरोप पत्र दायर किये थे. उल्लेखनीय है कि सीबीआइ ने 23 जून को पटना के शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन से अपराध संख्या 358/2024 की जांच को अपने हाथों में लिया था.

Exit mobile version