Site icon Lahar Chakra

New Steel Plant: जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और पोस्को क्योंझर में लगाएंगे स्टील प्लांट, उत्पादन क्षमता होगी 50 लाख टन प्रति वर्ष

Rourkela.खनिज संपदा से संपन्न ओडिशा के क्योंझर जिले में जल्द ही एक बड़े स्टील प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी। 50 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाला प्रस्तावित पूरी तरह से नया इस्पात कारखाना जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और दक्षिण कोरियाई कंपनी पोस्को की संयुक्त उद्यम व्यस्था के तहत स्थापित किये जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने जन्मस्थान झुम्पुरा प्रखंड के रायकाला में एक आधिकारिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित कारखाना एक समृद्ध ओडिशा और विकसित भारत के निर्माण में जिले के योगदान को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा,‘मैं क्योंझर को राज्य और देश, दोनों ही स्तर पर एक आधुनिक और अग्रणी जिले के रूप में तब्दील करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। क्योंझर में लंबे समय से प्रतीक्षित बड़े इस्तपात कारखाने की आधारशिला जल्द ही रखी जाएगी।’’ माझी ने कहा कि जिले में एक बड़ा टेक्सटाइल पार्क और एक ‘डिजास्टर रिकवरी एवं डेटा सेंटर’ स्थापित करने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Exit mobile version