Site icon Lahar Chakra

भारी पड़ी नये साल की मस्ती, सेल्फी लेने में कदमा टोल ब्रिज से नीचे गिरा युवक, चली गयी जान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा टोल ब्रिज की रेलिंग पर खड़े होकर 20 वर्षीय संभव कुमार को सेल्फी लेना महंगा पड़ गया. पैर फिसलने के कारण युवक नीचे जा गिरा. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे टीएमएच अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र इच्छापुर का रहने वाला था. घटना मंगलवार देर रात की है.

संभव अपने दो साथी शुभम और रवि के साथ नए साल के जश्न को लेकर देर रात घूमने के लिए निकला था. अपने साथियों के साथ वह कदमा टोल ब्रिज पहुंच गया. यहां ब्रिज पर चढ़ वह वीडियो बनाने लगा. इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा. शव को पुलिस ने टीएमएच अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है. कदमा थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उसके साथियों से थाना में पूछताछ कर रहे हैं पुलिस ने संभव के परिजनों को सूचना दे दी है. बुधवार को शव पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Exit mobile version