Site icon Lahar Chakra

NH 33 Accident: टाटा-रांची हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत,चार लोग गंभीर

Ranchi. टाटा-रांची हाईवे पर फिर सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज रफ्तार से जा रही कार ने एक ट्रक में टक्कर मार दी. यह दुर्घटना जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के रायसा मोड़ के पास हुई है. जहां एक कार ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी है.

जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया.

Exit mobile version