Site icon Lahar Chakra

NH 33 Accident: रांची से टाटा की ओर जा रहे वाहन ने सड़क पार कर घर जा रहे गार्ड को रौंदा, मौत, एनएच 33 पर झाबरी के पास हुआ हादसा

Chandil. चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 झाबरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है. सड़क दुर्घटना की सूचना पर चौका पुलिस पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान नतुनहीह गांव निवासी गेते मांझी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार गेते मांझी पैदल सड़क पार कर रहा था. उसी दौरन रांची से टाटा की ओर जा रहें किसी वाहन ने कुचल दिया. जिसमें उसका मौके पर ही मौत हो गया.

Exit mobile version