Site icon Lahar Chakra

NIA Raid : Ranchi के मैक्लुस्कीगंज और Latehar के चंदवा में नक्सली समर्थक के ठिकानों पर छापा

Ranchi. केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की टीमों ने रांची के मैक्लुस्कीगंज और लातेहार चंदवा के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा में जितेन्द्रनाथ पांडेय व रोहित यादव नाम के दो लोगों के घर पर एनआइए का छापा पड़ा है.

एनआइए की टीम सुबह चार बजे ही मैक्लुस्कीगंज थाना पहुंची थी. 5:30 बजे से कार्रवाई शुरू हुई. पुलिस ने दोनों घरों को घेर लिया है.घरों के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. किसी को भी घरों से निकलने या अंदर जाने की अनुमति नहीं है.

दरअसल, रोहित यादव के लपरा स्थित घर, चंदवा थाना के निंद्रा घर अन्य व्यवसायिक ठिकानों पर और जितेन्द्रनाथ पांडेय का लपरा स्थित घर सहित अन्य ठिकानों पर छापामारी चल रही है.

बता दें कि रोहित यादव कुख्यात नक्सली नकुल यादव व 15 लाख के इनामी नक्सली रविन्द्र गंझू का समर्थक बताया जाता है. कुछ वर्ष पूर्व लपरा स्थित रोहित यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी और मामले में जेल भी जा चुका है. वहीं जितेन्द्रनाथ पांडेय ठेकेदारी से जुड़े हुए हैं.

Exit mobile version