Site icon Lahar Chakra

NIA ने माओवादियों से संबंधों को लेकर बंगाल में 12 जगहों पर मारे छापे, कई दस्तावेज किए गए जब्त

Kolkata.एनआईए के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में माओवादियों से कथित तौर पर संबद्ध लोगों के कोलकाता समेत 12 परिसरों पर मंगलवार को एक साथ छापे मारे. दो महिलाओं और उनके सहयोगियों के माओवादियों के साथ कथित संबंधों के सिलसिले में नेताजी नगर, पानीहाटी, बैरकपुर, सोदेपुर, आसनसोल और पश्चिम बंगाल के कई अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है. उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने पूर्वी भारत में माओवादी नेटवर्क फैलाने के लिए उन्हें भेजे गए धन का कथित तौर पर इस्तेमाल किया.सूत्र ने कहा, माओवादी संगठन में इन लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए ये छापे मारे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

Exit mobile version