Site icon Lahar Chakra

Noamundi Accident: नोवामुंडी में पेड से टकराकर खेत में पलटी कार, पिता- पुत्र घायल

Noamundi.नोवामुंडी जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर रोबेंटा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड से टकराने के बाद खेत में पलट गई. दुर्घटना में सुजीत केरकेट्टा और उनके पुत्र अमोश केरकेट्टा जख्मी हो गये, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. घायल पिता-पुत्र पदापहाड गांव निवासी हैं. दुर्घटना के बाद घायल पिता व पुत्र को अंकज प्रसाद व अन्य युवकों ने गाडी से निकाल कर नोवामुंडी के टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और खेत से क्षति ग्रस्त इग्निश वाहन को निकालने में जुट गयी. पादापहाड़ गांव के सुजीत केरकेट्टा अपने 03 साल के बच्चे अमोश केरकेट्टा को कुम्हार टोली स्थित संत साईं पब्लिक स्कूल से छुट्टी के बाद घर पादा पहाड़ लेकर जा रहे थे. इसी दौरान रोबेंडा गांव में अंध मोड़ के सामने गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सडक के नीचे खेत में पलट गयी.

Exit mobile version