Site icon Lahar Chakra

Noamundi Accident: कोटगढ़ से दूधविला जाने वाली सड़क पर दो बाइक में टक्कर, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत, दो घायल

Noamundi. कोटगढ़ से दूधविला जाने वाली ग्रामीण सडक पर रविवार की देर शाम दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पैदल चल रहे सोनू गोप (48) की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. घटना रविवार रात की बताई जा रही है. सोनू गोप बोंजसाई पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक सवार बैशागू गोप (33) और गूमान गोप (37) गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए नोवामुंडी के टाटा मेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

Exit mobile version