Site icon Lahar Chakra

Noamundi accident: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल, गंभीर स्थिति में एमजीएम किया गया रेफर

Noamundi. नोवामुंडी थाना क्षेत्र में दो बाइक आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिससे एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के राम मंदिर स्थित निवासी मनदीप सिंह (35) और घायल की पहचान जगन्नाथपुर के बड़ानंदा गांव निवासी काटे केराई के रूप में की गयी. घटना रविवार दोपहर की है. लोगों ने बताया कि मृतक मनदीप सिंह बाइक पर सवार होकर नोवामुंडी की ओर जा रहा था. वहीं रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहा काटे केराई की बाइक से आमने-सामने टकरायी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घालयों को घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच करने पर मनदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा घायल को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. लोगों ने बताया कि मृतक मनदीप मृल रूप से पंजाब के मोमीर का रहनेवाला था. वह जगन्नाथपुर में रहकर चालक का काम करता था.

Exit mobile version