Site icon Lahar Chakra

Noamundi Crime: नशे में गाली दी, तो छोटे भाई को पत्थर से कूचकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Noamundi. नोवामुंडी थाना क्षेत्र के लखनसाई स्थित कुम्हारटोली में नशे में गाली-गलौज के बाद बड़े भाई ने पत्थर से कूचकर छोटे भाई की हत्या कर दी. घटना 19 जुलाई रात करीब आठ बजे की है. नोवामुंडी अस्पताल में सोमवार को उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने राज महाराणा के शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मृतक के छोटे भाई ने बताया कि शुकवार रात राज महाराणा नशे में गाली-गलौज कर रहा था. इसी दौरान बड़ा भाई संतोष महाराणा आया. राज को पहले लकड़ी से पीटा. जमीन पर गिरने के बाद पत्थर से सिर पर कूच दिया. पुलिस ने आरोपी संतोष महाराणा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Exit mobile version