Site icon Lahar Chakra

Noamundi: नोवामुंडी के कुमिरता और हतनाबेडा में मां ठाकुरानी पूजा, जलते अंगारों पर खाली पांव चले भक्त

Noamundi. नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के हतनाबेडा और कुमिरता गांवों शुक्रवार को धूमधाम से मां ठाकुरानी पूजा (ओसा परब) मनाया गया. पुजारियों ने दर्जनों खस्सी,बतख,बकरी व मुर्गे की बलि चढ़ायी व क्षेत्र में शांति एवं हरियाली की कामना मां ठाकुरानी से की. इस अवसर पर मां के भक्तों ने जलते अंगारों पर खाली पांव चलकर अपनी हठभक्ति को प्रस्तुत किया.मौके पर यहां मेला का भी आयोजन किया गया. ग्रामीण मेले का जमकर लुप्त उठाया. मेले में पुरानी वस्तु विनिमय प्रणाली देखने को मिली. ग्रामीण धान लेकर आये थे और आदान प्रदान कर गुड़,मुढ़ी,पीठा लेकर गये. मेला में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Exit mobile version