Site icon Lahar Chakra

NSG Chief Appoint: बिहार कैडर के आइपीएस अधिकारी बी श्रीनिवासन बने एनएसजी प्रमुख  

New Delhi. वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी बी श्रीनिवासन को मंगलवार को एनएसजी का महानिदेशक नियुक्त किया गया. श्रीनिवासन 1992 बैच के बिहार कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की एनएसजी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 अगस्त, 2027 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक होगी.

Exit mobile version