Site icon Lahar Chakra

NTTF : आरडीटाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट गोलमुरी के 2 छात्रों का फैनुक में चयन, 05 लाख के पैकेज पर लॉक

जमशेदपुर. एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों फानुक कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. जिसमे छात्रों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. कंपनी फैनुक द्वारा एनटीटीएफ के 2 छात्रों को 05 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया.
जापानी रोबोटिक्स कंपनी FANUC जापानी कंपनियों का एक समूह है जो रोबोटिक्स और कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल वायरलेस सिस्टम जैसे स्वचालन उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करता है. सभी छात्रों ने 05 राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई. दोनों चयनित छात्र गुलशन कुमार, श्रेयांशु शेखर सेन फाइनल ईयर के डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एंबेडेड सिस्टम (CPO8). सभी छात्रों को ने 05 लाख की पैकेज पर बैंगलोर स्थित फैनुक कंपनी के लिए लॉक किया है.

संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला का इसमें बड़ा सहयोग रहा.प्राचार्य प्रीता जॉन एवम् उप प्राचार्य रमेश राय ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर रमेश राय,हरीश,दीपक सरकार,नेहा, हिरेश के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Exit mobile version