Site icon Lahar Chakra

Oben Electric EV Rorr: 200+ KM की रेंज और धांसू फीचर्स, शुरू हो गई इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जाने कीमत और फीचर्स

Oben Electric EV Rorr (1)

Oben Electric EV Rorr: इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक पूरे भारत में अपना नेटवर्क बहुत ही तेजी से फैला रही है। कुछ समय पहले ही Oben Electric EV Rorr मोटरसाइकिल को लॉन्च किया गया था। जिन लोगों ने इसे बुक किया था उनको इसकी डिलीवरी शुरू कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में इसका पहला डीलरशिप शोरूम भी शुरू कर दिया गया है।

इस मोटरसाइकिल के बेस मॉडल की कीमत 1.10 लाख रूपये है। आइये जानते है इस मोटरसाइकिल के बाकी फीचर्स और डिटेल्स के बारे में।

Oben Electric EV Rorr Price

आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह मोटरसाइकिल 1.49 लाख रूपये एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। लेकिन कंपनी ने शुरुआत 100 बुकिंग पर यह गाड़ी सिर्फ 1.10 लाख रूपये में मिल रही है। ऐसे में आपको कम कीमत में यह गाड़ी चाहिए तो जल्दी बुकिंग कर लीजिये।

Oben Electric EV Rorr Design

इस गाड़ी का पूरा लुक यंग जनरेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसे स्पोर्टी लुक में डिजाईन दिया गया है। डेली राइड करने के लिए यह गाड़ी बेहतरीन है। इसके डिजाईन में सर्कूलर LED हेडलैंप, सिंगल पीस सीट और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिए गए है। पानी भरे रास्तों पर भी यह गाड़ी बहुत ही अच्छे से काम करती है।

Oben Electric EV Rorr Range

एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह गाडी आपको 200 किलोमीटर की रेंज देने में सफल रहेगी। ऐसा कंपनी का दावा है सिर्फ 3 सेकंड में यह बाइक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार में है। इसमें आपको Eco, City और Havoc राइडिंग मोड देखने को मिलते है।

Oben Electric EV Rorr Motor Battery

इस बाइक में 4.4 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। साथ ही इसमें आपको 10Kw का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह मोटर 62Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सफल देती है एक बार चार्ज होने में इसे 2 घंटे का समय लगता है। मार्केट में पहले से ही धूम मचा रही Revolt RV400 इस बाइक का सीधा मुकाबला है।

Also Read :

Exit mobile version