Site icon Lahar Chakra

Odisha: डॉक्टर पर लगा दो महिला मरीजों से रेप करने का आरोप, परिवार ने की आरोपी की पिटाई, दोनों तरफ से FIR दर्ज

Katak. ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो महिला मरीजों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि रविवार को जब महिलाएं ‘इकोकार्डियोग्राम’ जांच के लिए प्रमुख सरकारी अस्पताल के ‘कार्डियोलॉजी’ विभाग में आई थीं उस दौरान यह कथित घटना घटी. कटक के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अनिल मिश्रा ने कहा, “मंगलबाग पुलिस थाने में सोमवार को दोनों मरीजों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है. कथित तौर पर मरीज के कुछ रिश्तेदारों ने आरोपी की पिटाई की हालांकि मिश्रा ने कहा कि पुलिस को इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.

Exit mobile version