Site icon Lahar Chakra

Champai के BJP में शामिल होने की खबरों पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष बोले, यह भाजपा की साजिश है

Ranchi. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि चंपाई सोरन बीजेपी शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा चंपाई सोरेन ने मीडिया में कहा है कि वह दिल्ली निजी काम से आए हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से अफावाहें फैलीयी जा रही है. केशव महतो ने कहा कि चंपाई सोरेन के नाराज होने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि हेमंत सोरेन के सीएम बनने के बाद चंपाई सोरेन को भी मंत्री मंडल में शामिल किया गया है. झारखंड सरकार में वह जल संसाधन मंत्री हैं. बीजेपी को अफवाह फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि आदिवासी सीटों पर बीजेपी का सफाया हो गया है. इस लिए बीजेपी अफवाह फैला रही है.

Exit mobile version