Site icon Lahar Chakra

Sravni Mela : तीसरी सोमवार पर महादेवशाल धाम में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक 

Goilkera.पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा स्थित महादेवशाल धाम शिव मंदिर में सावन के तीसरी सोमवार पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. तीसरी सोमवारी पर लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. यहां शनिवार व रविवार से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. देर रात से ही श्रद्धालु कतार में लग गयी. महादेवशाल मंदिर के समीप स्थित रेलवे स्टेशन के रेलवे फुट ओवर ब्रिज तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जगहों के अलावा झारखंड के अन्य क्षेत्र व ओडिशा, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालुओं जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने पहुंचे. मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था.

Exit mobile version