Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: सवारियों से भरा ओवरलोड वाहन पलटा, दर्जनभर लोग घायल, एक गंभीर, चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

Chaibasa . चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत तुइबीर स्थित चौक पर क्षमता से अधिक सवारियों से भरा सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गये. इस हादसे से एक महिला यात्री गंभीर है. सभी यात्रियों का सिर, हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आयी है. सभी घायलों को मुफ्फसिल थाना के पुलिस ने घटना स्थल से उठाकर उपचार करने के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना मंगलवार दिन के करीब डेढ़ बजे की है.

घायल होनेवालों में मंझारी थाना क्षेत्र के बुटका लगड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय उर्मिला बिरूवा, उसका चार साल का बेटे संजीत बिरूवा, बमेहुटुब गांव निवासी उदय सवैंया, मोटाय हेंब्रम, खड़िया सिंदरी गांव निवासी शिव शंकर मुंडा, कन्हाई पूरती, बुनुमलता निवासी प्रेमवती गोप, ओड़िसा के जामदा गांव निवासी बाड़ेय बुड़ा, अर्जुन महाकुड़, ओड़िसा के झारकंणी निवासी मंगल मुर्मू, तांतनगर के तुईबाना गांव निवासी चोकरी पूरती, सासे गांव निवासी गेंटेया बोदरा, दुर्गा बिरूली, मंझारी थाना क्षेत्र के ससंगपता गांव निवासी बुद्धदेव सवैंया व बीचागुटु गांव निवासी कैरा सवैंया व खड़िया सिंदरी गांव निवासी माधो तुबिड आदि शामिल है. इस हादसे में उर्मिला बिरूवा की हालत गंभीर है. घायलों ने बताया कि चालक काफी तेजी व लापरवाही से चला रहा था. चालक को धीरे चलाने के लिए कहा. लेकिन वह किसी का बात नहीं सुना.

Exit mobile version