Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Politics: पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा भेजी गई छह लोगों की सूची

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श अरूण बालमुचू ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को जिला अध्यक्ष के लिए पार्टी कार्यकर्ता के छह लोगों का नाम भेजा है. जिसमें चाईबासा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सुंडी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सागुचरण हेंब्रम, रामसिंह सवैंया, पुरेंद्र हेंब्रम, निराकर बिरूवा, जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु, मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष नाग एवं चाईबासा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विमल सुंबरूई उर्फ हिटलर का नाम शामिल है.

श्री बालमुचू ने पत्र में कहा है कि प्रदेश कांग्रेस संगठन व राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन में भी इस जिला के भूमिपुत्र हो. जनजाति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उचित भागीदारी देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच कांग्रेस संगठन की खोई हुई प्रतिष्ठा व विश्वास को फिर से वापस लायी जाए.

Exit mobile version