Jamshedpur. बागबेड़ा के सिदो-कान्हू मैदान में सोमवार को बिहार के सांसद पप्पू यादव एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वे इंडिया गठबंधन के पोटका विधानसभा के साझा प्रत्याशी संजीव सरदार के समर्थन में सभा को संबोधित कर उनके पक्ष में जनता को वोट देने की अपील करेंगे. रविवार को खासमहल-कुंडू भवन में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष बहादुर किस्कू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में चुनावी जनसभा को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को तमाम तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपा. वहीं उनकी टीम ने चुनावी सभा स्थल बागबेड़ा सिदो-कान्हू मैदान का दौरा किया.
Pappu Yadav visit to Bagbera: बागबेड़ा के सिदो-कान्हू मैदान में सांसद पप्पू यादव की चुनावी जनसभा आज, पोटका से झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार के लिए मांगेंगे समर्थन
