Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: कपाली के डेमडूबी बस्ती में मां-पिता काम पर गये थे, बेटी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Jamshedpur. कपाली ओपी क्षेत्र के अंसार नगर डेमडुबी में मंगलवार को एक युवती ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती की पहचान सकीना परवीन के रूप में की गई है. युवती ने जब घर में कई नहीं थी उस समय फांसी लगा ली है. उसकी मां व पिता काम से आने पर देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है. इसकी सूचना परिजन द्वारा कपाली ओपी में दी गई. सूचना पर पुलिस पहुंचे तथा दरवाजा तोड़कर देखा तो घर के अंदर फांसी लगा ली है. ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर ब्रम्हानंद अस्पताल में रखा गया है. बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रहीं है.

Exit mobile version