
Paris. भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम की जीत के हीरो पीआर श्रीजेश रहे, जिन्होंने शूटआउट में दो बेहतरीन बचाव किए. पेरिस ओलंपिक 2024 को शुरू हुए 8 दिन बीत गए हैं. आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 9वां दिन है. भारत के आज का दिन भी बाकी दिनों की तरह ही काफी अहम है. आपको याद दिला दें, भारत ने इन 8 दिनों में तीन पदक अपने नाम कर लिए हैं. भारत को तीनों पदक शूटिंग में मिले हैं. पहल दो पदक भारत को महिला स्टार शूटर मनु भाकर ने दिलाया है. वहीं तीसरा पदक भारत को पुरुष शूटर स्वप्निल कुसाले ने दिलाई है.
