Site icon Lahar Chakra

Paris Olympics: विनेश फोगाट फाइनल में, कुश्ती में भारत का एक सिल्वर मेडल तय

Paris. पेरिस ओलंपिक 2024 से मंगलवार को भारत के लिए अच्छी खबर है. भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 50 किलो वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. विनेश ने मंगलवार को तीन मुकाबले जीते. पहले उन्होंने ओलंपिक खेलों में बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय रही मौजूदा चैंपियन जापान की युई सुसाकी को हराया. इसके बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. फाइनल में विनेश फोगट की प्रतिद्वंद्वी का फैसला हो गया है. यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट ने मंगोलिया की ओटगोनजार्गल डोलगोरजाव को हराकर फाइनल में जगह बनाई. स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा.

Exit mobile version