Site icon Lahar Chakra

Patmda News: बोड़ाम के गांगीबुरु गांव में खेत में खाद डाल रहे युवक की वज्रपात से मौत

Patmda. बोड़ाम थाना के गांगीबुरु गांव निवासी अजय सिंह (26) शुक्रवार दोपहर वज्रपात से झुलस गये. परिजन एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान दोपहर तीन बजे उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रबोध महतो ने बताया कि किसान अजय सिंह गांव में धान की खेत में खाद डाल रहा था. इस दौरान बारिश शुरू हो गयी. तभी जोरदार आवाज के साथ वज्रपात होने लगा. इसमें अजय सिंह बेहोश होकर गिर गया. थोड़ी दूर पर मौजूद उसके बड़े भाई ने गंभीर हालत देखते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान मौत हो गई. पूर्व जिला पार्षद स्वपन महतो ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था. वह स्नातक पास था. पढ़ाई के अलावा वह कृषि कार्य में मदद करता था. इस घटना से उसका पूरा परिवार सदमे में है. गांव में मातम छा गया है.

Exit mobile version