Site icon Lahar Chakra

पटना में फिर दर्दनाक हादसा : कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौत, 10 फीट दूर उछलकर गिरीं 3 बच्चियां

PATNA. पटना में कार ने सोमवार देर शाम 5 लोगों को रौंद दिया. इसमें 4 की मौत हो गई है. सभी एक ही परिवार के थे. मृतकों में एक महिला और और 3 बच्चियां शामिल हैं. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. बताया गया कि 2 महिलाएं 3 बच्चियों के साथ शौच के लिए घर से निकली थीं. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वाले उन्हें खोजने निकले.

गांव के एक युवक को सड़क पर एक बच्ची का शव मिला. पास ही दूसरी बच्ची का शव पड़ा था. 2 महिलाओं और 3 बच्चियों की लाशें सड़क पर बिखरी हुई थीं. जानकारी मिलने पर मौके पर परिजन पहुंचे और सड़क पर लाशों को पकड़कर रोने लगे. घटना को लेकर लोगों ने NH-30 A को 2 घंटे से जाम कर रखा है. आगजनी भी की है. हादसा बाढ़ के जमुनीचक गांव का है.
हादसे में 2 सगी बहनों की मौत, मां गंभीर

मृतकों में जमुनीचक की खुशी कुमारी, सुधा देवी और सबनीमा की रहने वाली काव्या कुमारी, साईरा कुमारी और ज्योति कुमारी शामिल हैं. तीनों बच्चियां अपने नानी के घर आई हुई थीं. मरने वालों में काव्या कुमारी (5) और साईरा कुमारी (2) सगी बहनें थीं. इनकी मां ज्योति (28) अस्पताल में भर्ती हैं. चचेरी नानी सुधा (38) की मौत हो गई है. काव्या, साईरा की कजन खुशी की मौत हो गई है.

स्थानीय निवासी हरिराम महतो ने बताया कि, हम लोग लोग खेत जा रहे थे. उधर से गाड़ी आई, उसका बोनट टूटा हुआ था. एक्सीडेंट करके भाग गया. 4 की मौत हो गई, एक महिला अस्पताल में भर्ती है. गाड़ी से टक्कर के बाद 3 बच्चियां 10 फीट दूर उछलकर सड़क के किनारे जा गिरीं. तड़प-तड़पकर दोनों की मौत हो गई. गाड़ी की स्पीड 70 से 80 रही होगी या उससे भी ज्यादा बोल सकते हैं.

बिना नंबर प्लेट की गाड़ी ने मारी टक्कर

घटनास्थल से कुछ दूर एक गाड़ी का बोनट मिला है. गांव वालों के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार गाड़ी ने इनको टक्कर मारी. बाद में ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सड़क से स्पीड ब्रेकर हटा दिया गया था. डायल 112 की हड़ताल के कारण पुलिस एक घंटे की देरी से पहुंची. घायल महिला को बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल से PMCH रेफर किया गया है.

मालूम हो कि 24 घंटे पहले ही पटना के शाहजहांपुर में सिगरियावा हॉल्ट के पास शनिवार सुबह ट्रक ने ऑटो में टक्कर में 8 महिलाओं समेत नाै की मौत हो गयी थी.

Exit mobile version