Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: मानगो के जवाहरनगर के लोग पानी के लिए तरस रहे, फिल्टर प्लांट पर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

Jamshedpur. मानगो जवाहनगर रोड नंबर-4 के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं. लंबे समय से इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं किये जाने से लोग परेशान हैं. शुक्रवार को आक्रोशित स्थानीय लोगों ने फिल्टर प्लांट में भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी, जो सबसे अधिक परेशान दिखी. फिल्टर प्लांट में मौजूद पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों ने बताया कि दो माह से जवाहर नगर रोड नंबर-4 में एक बूंद पानी की सप्लाई नहीं हुई है. रोजगार करने वाले लोग हफ्ते में दो दिन पानी का जुगाड़ करने में काम पर नहीं जा पाते हैं. महिलाओं ने कहा कि पर्व-त्योहार नजदीक आ गये हैं. घरों की सफाई करनी है. पानी के अभाव में यह संभव नहीं है. नहाना तो दूर लोगों को शौच जाने के लिए सोचना पड़ रहा है. दो माह के अंतराल में कई बार लिखित और मौखिक शिकायत स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने मामले का संज्ञान लेना तो दूर एक बार क्षेत्र में आकर सुध तक नहीं ली.

Exit mobile version