Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: PM Modi की महापरिवर्तन रैली आज, गोपाल मैदान में फूंकेंगे झारखंड विधानसभा का बिगुल, बाबूलाल बोले, हेमंत सरकार को बदलने का समय आ गया है

Jamshedpur.भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को जमशेदपुर में थे. यहां बिष्टुपुर में संवाददाता सम्मेलन करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने सिर्फ वादे किये, जनहित का कोई काम नहीं किया. इस सरकार को बदलने का समय अब आ गया है.

पांच साल तक सत्ता की मलाई खाकर जनता की सुधि नहीं ली. सत्ता पाने के लिए जो वादे किये थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया. अब समय आ गया है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार का गठन किया जाये.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में महापरिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में जमशेदपुर के लोगों को शामिल होकर देश के प्रधानमंत्री का स्वागत करना चाहिए.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संताल में घुसपैठियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. इसका पता लोकसभा चुनाव के बाद ही चला है, जहां पर भाजपा को वोट मिलते थे, वहां पर काफी कम हो गया है. संताल में वोटरों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है. इसका कारण घुसपैठ है.उन्होंने कहा कि वे इसकी जांच कराने की मांग झारखंड सरकार से कर रहे हैं.

संवाददाता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, कार्यक्रम प्रभारी अभय सिंह, नंदजी प्रसाद, अनिल मोदी व प्रेम झा उपस्थित थे.

कुमार मनीष,9852225588

Exit mobile version