Jamui.पीएम ने कहा कि मैं उस धरती पर आज आया हूं जिसने शहीद तिलकामांझी के शौर्य को देखा है. लेकिन इसबार का आयोजन और भी खास है. आज से पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती का उत्सव शुरू हुआ है जो अगले एक साल तक चलेगा. पीएम ने कहा कि आजादी के बाद आदिवासी समाज के योगदान को इतिहास में वो जगह नहीं दी गयी जिसका ये समाज हकदार था. पीएम ने कहा कि भारत की संस्कृति और आजादी की रक्षा के लिए सैकड़ों वर्षों की लड़ाई को नेतृत्व दिया. लेकिन आजादी के बाद राजनीति स्वार्थ के लिए इस योगदान को मिटाने की कोशिश की गयी.
