Site icon Lahar Chakra

PM MODI: राष्ट्रपति ने ‘बेहतरीन’ भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का ‘शाही परिवार’ उनके अपमान पर उतर आया, सोनिया गांधी की टिप्पणी पर बोले प्रधानमंत्री

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई एक टिप्पणी के लिए शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना की और कहा कि यह देश के जनजातीय समुदाय का अपमान है. मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करते हुए ‘बेहतरीन’ भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का ‘शाही परिवार’ उनके अपमान पर उतर आया है.

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं. उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं…वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी.’’

प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है. आज हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया. उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के दृष्टिकोण के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘‘हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है.

मोदी ने कहा कि ‘शाही परिवार’ के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने ‘बोरिंग भाषण’ दिया और दूसरी सदस्य ने तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति मुर्मू को ‘‘बेचारी, गरीब, चीज और थकी हुई. कहा, उन्होंने कहा, ‘ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को ‘अहंकार की पराकाष्ठा’ का प्रतीक करार दिया और कहा कि ‘आप-दा’ वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं, तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं.

Exit mobile version