Kharagpur.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने मेदिनीपुर शहर में जगद्धात्री पूजा समारोह को संबोधित करते हुए कहा, मुझे खुशी है कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री 21 नवंबर को आईआईटी-खड़गपुर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। राज्य सरकार के एक सूत्र ने बताया कि मोदी इस संस्थान के ‘प्लेटिनम जुबली’ समारोह में शामिल होने के लिए वहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा संस्थान की 75 साल की यात्रा के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारक सिक्का जारी करने और कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की उम्मीद है।
