Site icon Lahar Chakra

PM Visit Jamshedpur: बिष्टुपुर वोल्टाज बिल्डिंग से गोपाल मैदान मोड़ तक एक किमी तक रोड शो करेंगे पीएम मोदी, फिर गोपाल मैदान में होगी जनसभा

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन से लौटने के क्रम में पीएम मोदी बिष्टुपुर वोल्टाज बिल्डिंग से गोपाल मैदान मोड़ तक करीब एक किलोमीटर का रोड शो करेंगे और 11.15 बजे गोपाल मैदान पहुंच जायेंगे. यहां जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी हेमंत विस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, झारखंड भाजपा के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद विद्युत वरण महतो, आदित्य साहू, कार्यक्रम प्रभारी अभय सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे. गोपाल मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी पौने एक बजे रांची के लिए रवाना होंगे. रांची हवाई अड्डा से पौने दो बजे वे गुजरात के अहमदाबाद शहर के लिए रवाना होंगे.

Exit mobile version