Ranchi. वरीयता के आधार पर प्रमोशन के लिए योग्य पुलिस अफसरों की सूची सोमवार को पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दी है. इसके अलावा वैसे पुलिस अफसरों की सूची जारी की गयी है, जो प्रमोशन के योग्य नहीं हैं. वैसे पुलिस अफसरों का मामला अभी लंबित रखा गया है, जिनके खिलाफ वर्तमान में विभागीय कार्रवाई लंबित है. पुलिस मुख्यालय ने राज्य में 287 एएसआइ में से 167 को सब इंस्पेक्टर में प्रमोशन के लिए फिट पाया है. 89 एएसआइ को अयोग्य घोषित करने के साथ 41 एएसआइ का मामला लंबित रखा गया है.
Police Headqarter Ranchi: 287 एएसआइ में 167 सब इंस्पेक्टर प्रमोशन के योग्य, 89 एएसआइ अयोग्य, सूची जारी
