Site icon Lahar Chakra

Excise Raid : एग्रिको वर्कर्स फ्लैट से पुलिस ने 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की

Jamshedpur. सिदगोड़ा के एग्रिको वर्कर्स फ्लैट में बंद घर से आबकारी विभाग ने सोमवार को 234 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य है. वहां से उक्त शराब शहर कैसे पहुंची? इसकी छानबीन की जा रही है. वैसे छापामारी के दौरान वहां कोई नहीं मिला. उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा ने बताया कि वर्कर्स फ्लैट के बंद पड़े 128 नंबर घर में अरुणाचल प्रदेश में बिक्री होने वाली अंग्रेजी शराब के 26 पेटी रखे हुए थे. इसकी सूचना थाना द्वारा दिए जाने पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब जब्त की.

Exit mobile version