Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: एग्रिको फायरिंग मामले में पुलिस ने बिल्ला पाठक को भेजा जेल, भतीजे से चल रही पूछताछ

Jamshedpur. एग्रिको रोड नंबर 2 में फायरिंग मामले में पुलिस ने गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी बिल्ला पाठक को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल भेजने से पूर्व एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार बिल्ला पाठक द्वारा अपराधी प्रवृति के युवकों को संरक्षण देता था. गत 9 सितंबर की रात एग्रिको में फायरिंग करने के बाद कुंडी व उसके साथी बिल्ला पाठक के पास पहुंचे. इसके बाद उसने ही घायल आकाश को टीएमएच भेजवाया. पुलिस ने बुधवार की देर रात बिल्ला को गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस उसके भतीजा रोहित पाठक से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस हिरासत में आकाश सिंह का इलाज चल रहा है.

Exit mobile version