Site icon Lahar Chakra

Potka Election: डुमरिया में झामुमो बूथ स्तरीय कमेटी की बैठक में जुटे कार्यकर्ता, संजीव सरदार ने कहा, भाजपा उम्मीदवार बाहरी, पोटका विस क्षेत्र की वह वोटर तक नहीं

Dumaria. डुमरिया के खड़िदा दरकाल मैदान के मांझी परगना महाल सभागार में सोमवार को झामुमो बूथ स्तरीय कमेटी की बैठक हुई. मुख्य अतिथि झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार बाहरी हैं, वो हमारे विधानसभा की वोटर भी नहीं हैं. परिवारवाद कर पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को खड़ा किया गया है. अगर आप उनसे मिलना चाहे तो कहां मिलेंगे न तो उनका घर पोटका में है ना ही जमशेदपुर में. इस दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनायीं.

Exit mobile version