Site icon Lahar Chakra

Potka Gita : महाकुंभ में भगदड़ के बाद पोटका हाता की गीता हो गयी थी लापता, परिजन पहुंचे प्रयागराज

Potka. महाकुंभ में पिछले दिनों हुई भगदड़ के दौरान लापता हुई पोटका हाता की महिला गीता देवी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. उनके पुत्र दीपक हेंब्रम ने बताया कि गंगा स्नान के लिए उनके पिता चेतन हेंब्रम और माता गीता देवी सोमवार को मानगो बस स्टैंड से रवाना हुए थे. मौनी अमावस्या के दौरान हुई भगदड़ में पिता-माता दोनों ही बिछुड़ गये थे. दो दिन पहले उनके पिता के सकुशल मिलने की जानकारी मिली. दीपक ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मां की खोज में शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच गये हैं. कई स्थानों पर संपर्क अभियान चला रहे हैं. परंतु अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है.

Exit mobile version