Site icon Lahar Chakra

Potka News: पोटका में भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा से मिलीं राष्ट्रीय सुढ़ी समाज की जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा मंडल

Potka. भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली सूची जारी करने के बाद पोटका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने पर राष्ट्रीय सुढ़ी समाज के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीमा मंडल ने मीरा मुंडा को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी. सीमा मंडल ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में महिलाओं का समावेश कहीं ना कहीं आधी आबादी को नेतृत्व प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा.

मीरा मुंडा बागबेड़ा के लोगों से मिलीं

पोटका विधानसभा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा का बागबेड़ा मंडल में रविवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. शनिवार को बीजेपी की प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद डॉ मीरा मुंडा ने समय न गंवाते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि पांच साल पोटका के विधायक और हेमंत सरकार ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है. मौके पर अश्विनी तिवारी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Exit mobile version