Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: टाटानगर से 11 वंदेभारत को प्रधानमंत्री दिखायेंगे हरी झंडी, पीएम आवास योजना भी करेंगे लांच, रेल और कृषि मंत्री रहेंगे मौजूद

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटा से पटना, बरहमपुर से टाटा समेत 11 वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. इसके अलावा देश भर में पीएम आवास योजना भी लांच हाेगी. ग्रामीण विकास और कृषि विभाग की योजनाओं को भी लांच करेंगे. पीएम किसान योजना की राशि को भी विमुक्त करेंगे. इसको लेकर तैयारी की गयी है. इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अगुवाई करेंगे.

इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिन पहले से ही टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच जायेंगे. वे यहां की व्यवस्था को देखेंगे. यहां सरकार की योजनाओं की लांचिंग का कार्यक्रम टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग वाले स्थान पर होगा. इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है. डिजिटल तरीके से यहां से किसानों और आवास योजना के लाभुकों को पैसा भी ट्रांसफर किया जायेगा.

Exit mobile version