Site icon Lahar Chakra

Protest against Rail Accident : चक्रधरपुर में कांग्रेसियों ने केंद्रीय रेल मंत्री का किया पुतला दहन

Chakardharpur. चक्रधरपुर के पवन चौक पर कांग्रेस ने केंद्रीय रेल मंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान मौजूद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम से लौह अयस्क ढुलाई कर करोड़ों रुपए का मुनाफा कमा रही है, इसके बावजूद यहां रेलवे की मूलभूत सुविधाएं नहीं है. रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है. कांग्रेस मांग करती है कि हादसे में मृतक और घायलों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिया जाए. इस मौके पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर चंदन कुमार राय, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, प्रदेश सचिव सुरेश संवैया, प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड व अन्य मौजूद थे.

Exit mobile version