Site icon Lahar Chakra

Proud Moment: सुब्रतो कप में झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन बांग्लादेश को हरा बनीं चैंपियन, सीएम ने दी बधाई

Ranchi. झारखंड की बेटियों ने सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया है. फाइनल मैच में झारखंड ने बांग्लादेश को 4-1 से पराजित किया. झारखंड बालिका टीम के चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे लिए गौरव का क्षण है. इन युवा खिलाड़ियों की सफलता पर हम सभी को गर्व है. झारखंड की बालिका टीम बुधवार 13 अगस्त को दोपहर एक बजे दिल्ली से रांची पहुंचेगी.

एकतरफा जीता फाइनल

नयी दिल्ली के डॉ बीआर आंबेडकर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये फाइनल के 20वें मिनट में बांग्लादेश की ओर से मीरा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. हाफ टाइम तक बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे थी. झारखंड की ओर से चारों गोल मैच के दूसरे हाफ में किये गये. झारखंड की ललिता को बेस्ट प्लेयर और अनिशा को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया.

Exit mobile version