Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News: झारखंड के वकीलों को हेमंत सरकार 5 लाख तक इलाज की देगी सुविधा, नए वकीलों को हर माह 5 हजार रुपये

Ranchi: झारखंड के वकीलों को राज्य सरकार बड़ी आर्थिक सहायता देगी. वकीलों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने यह तय किया है. राज्य के सभी वकीलों और उनके पारिवारिक सदस्यों का पांच लाख रुपए तक का इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. साथ ही नए वकीलों को मिलने वाले सहयोग राशि को बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रति महीने किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है. इस निर्णय का फायदा राज्य के तीस हजार से ज़्यादा वकीलों को मिलेगा.झारखंड राज्य के अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार के इलाज पांच लाख तक की राशि स्वीकृत किए जाने और नये अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपए प्रति माह वजीफा देने वाले फैसले का स्वागत करते हुए अधिवक्ता धीरज कुमार ने कहा है, कि यह कदम हेमंत सोरेन सरकार का सराहनीय कदम है.

Exit mobile version