Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Election: BJP ने रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को जमशेदपुर पूर्वी से बनाया उम्मीदवार, टिकट मिलने पर बोलीं, ‘जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाउंगी…

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर सीट बंटवारे के बाद भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा पर थी.

कई चर्चित चेहरों के नाम की चर्चा थी, लेकिन भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास के नाम की घोषणा की.

इधर, पूर्णिमा दास के नाम की घोषणा होते ही एग्रिको स्थित आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. सभी पूर्णिमा दास को बधाई देने के लिए आतुर नजर आए. इस दौरान रघुवर दास की पत्नी रुक्मिणी दास और उनके बेटे ललित दास भी मौके पर मौजूद थे.

बीजेपी से टिकट मिलने के बाद पूर्णिमा दास ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे जिम्मेदारी से निभाऊंगी. मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए.

कुमार मनीष,9852225588

Exit mobile version