
Jamshedpur. पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को देखा और लोगों को आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इस दौरान पूर्णिमा साहू ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनसे भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की. इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, मधु तांती, सतवीर सिंह सोमू मंडल, विपिन सिंह रामदुलारी लक्ष्मी यादव मधु तांती सूरज सिंह राजेश सिंह पप्पू संतोष ठाकुर राजेश सिंह सतबीर सिंह सोमू सुरेंद्र मिश्रा पिंटू पांडे मनोज श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव मिंटू मिश्रा सोनू गुप्ता लक्ष्मी यादव महेंद्र रजक चिंटू सिंह चंदन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे. अपने दौरे में पूर्णिमा साहू ने सिदगोड़ा में मिथिलांचल समाज, बागुनहातु चौक और भालूबासा इंद्रानगर में आयोजित काली पूजा में सम्मिलित होकर दर्शन-पूजन किया. उन्होंने श्रद्धालुओं से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया. बागुनहातु में उनके साथ मंडल अध्यक्ष जीवन साहू और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.
