Site icon Lahar Chakra

Purnima Election Campaign: सूर्य मंदिर छठ घाट में सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूर्णिमा ने शुरू किया जनसंपर्क, बोलीं, बाहरी को चुनेंगे तो धोखा खाएंगे, घर की बहू-बेटी को चुनिए

Jamshedpur.: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को सूर्य मंदिर छठ घाट में सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया. उन्होंने घाट पर व्रतियों की सेवा कर पूर्वी क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा. इसके बाद वह प्रचार अभियान पर निकल गईं। पूर्णिमा ने गोलमुरी के टुइलाडूंगरी, सरस्वती नगर, गाढ़ाबासा, मथुरा बगान, खान बगान, बजरंग नगर, केबुल बस्ती, केबुल टाउन, सीतारामडेरा के किशोरीनगर, छाया नगर, चंडीनगर, निर्मल नगर, ह्यूम पाइप, इंद्रा नगर, श्याम नगर, कल्याण नगर, नीतिबाग कालोनी, पटेल नगर, बृज बिहारी बगान, आदर्श नगर, कान्हू भट्ठा, शांति नगर, ब्राह्मण टोला, नंद नगर, बाबूडीह, लाल भट्ठा आदि क्षेत्रों में मतदाताओं संपर्क साधा और भाजपा को जिताने की अपील की.

जमशेदपुर की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू जेम्को महानंद बस्ती में कुशवाहा समाज, बागुननगर में बंगभाषी समाज, बारीडीह लोहिया पथ में कुशवाहा समाज की लिट्टी पार्टी, बिरसानगर बी.एड. कालेज के पास अन्ना हजारे फैंस क्लब द्वारा आयोजित भजन संध्या सहित कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं. इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अपने घर की बहू-बेटी को आशीर्वाद दीजिये. वह हमेशा आपके बीच रह कर सेवा करेगी. यदि नरीमन और नीतीश भारद्वाज की तरह ग्लैमर और वादों की भूल-भुलइया में पड़ कर बाहरी को चुना तो धोखा के सिवा कुछ नहीं मिलेगा. बाहरी कभी भी चलते बनेंगे. पूर्णिमा ने सिरोमन सिंह कैंपस, भालूबासा में आयोजित श्री आयुष्मान सिंह के जन्मदिन समारोह में भी भाग लिया और शुभकामनायें दी.

Exit mobile version