Site icon Lahar Chakra

Purnima Sahu Campaign: जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी ने लोगों से मिलकर मांगा समर्थन, बोलीं, विकास भाजपा की प्राथमिकता

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. पूर्णिमा साहू ने लोगों से कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर वे क्षेत्र के विकास के कार्यों को प्राथमिकता देंगी और ठप पड़े जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ायेंगी. टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा पहुंच कर पूर्णिमा साहु ने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया. पूर्णिमा साहू ने कहा कि समस्त समाज के विकास के लिए हर वक्त तत्पर रहेंगी.

अभियान के दौरान पूर्णिमा साहू ने पांडेय मैदान बारीडीह, पोस्ट ऑफिस मैदान, बिरसानगर डूंगरीटोला, गोलमुरी खालसा बस्ती, साकची नेहरू कॉलोनी एवं मूसा सिंह बागान, 10 नंबर हरिजन बस्ती, केबल टाउन हरिजन बस्ती, लाल भट्ठा के बिरसा मुंडा क्लब, भालुबासा हरिजन बस्ती, कालिंदी बस्ती सीतारामडेरा, बाउरी बस्ती भुइयांडीह, बिरसानगर गुरुद्वारा, विश्वकर्मा समाज बाराद्वारी और गणीनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी, टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा समेत कई अन्य बस्ती क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा.

Exit mobile version