Jamshedpur. ओडिशा के राज्यपाल सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार की सुबह रेल मार्ग से टाटानगर स्टेशन पहुंचे. टाटानगर स्टेशन के बाहर पोर्टिकों में जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. नवरात्र के दौरान श्री दास छह दिनों तक जमशेदपुर में ही रहेंगे. इस दौरान वे कई पूजा पंडालों का उद्घाटन व देवी दर्शन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण पर जायेंगे. रघुवर दास के शहर पहुंचने से राजनीति हलचल तेज होने की चर्चा भी है.
Raghuvar Das: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर, शहर में बढ़ेगी राजनीति हलचल
