Site icon Lahar Chakra

Rahul Gandhi का नया दावा; मेरे खिलाफ इडी की छापेमारी की तैयारी चाय-बिस्कुट के साथ स्वागत को तैयार हूं मैं…

New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि सदन में चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापेमारी की तैयारी हो रही है. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जाहिर है ‘2 इन 1’ को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा. इडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है. मैं इडी का दिल खोलकर इंतजार कर रहा हूं. मेरी तरफ से चाय और बिस्कुट…

राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने हिंदुस्तान को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया है. उन्होंने यह भी कहा था कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) इस चक्रव्यूह को तोड़ेगा.

Exit mobile version