
Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. जिस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस 24 व 27 फरवरी एवं 01 मार्च को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 26 एवं 28 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी.
